₹3.77 करोड़ के लंबित टैक्स को लेकर पुणे में सील किया गया बीजेपी नेता निलेश राणे का रेस्टोरेंट
पुणे (महाराष्ट्र) नगर निगम ने ₹3.77 करोड़ के संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने को लेकर बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे निलेश राणे का एक रेस्टोरेंट सील किया है। निलेश के भाई नितेश राणे ने बताया कि लंबित कर का भुगतान जल्द किया जाएगा। निगम ने लंबित कर को लेकर कुल 16 संपत्तियां सील की हैं।


