₹4,286 करोड़ में रिलायंस खरीदेगी वायकॉम 18 में पैरामाउंट की 13% हिस्सेदारी
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह वायकॉम 18 में ₹4,286 करोड़ में पैरामाउंट ग्लोबल की पूरी 13.01% हिस्सेदारी खरीदेगी। गौरतलब है कि वायकॉम 18 में बहुलांश हिस्सेदारी रिलायंस की है जिसके कॉमेडी सेंट्रल और एमटीवी समेत 40 टेलीविज़न चैनल्स हैं। इस डील को रेग्युलेटरी अप्रूवल मिलना अभी बाकी है।
read more at Moneycontrol


