Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹5 करोड़ से अधिक कीमत की व्हेल की उल्टी मुंबई पुलिस ने की बरामद, एक शख्स गिरफ्तार

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 26 November 2021
मुंबई पुलिस ने अवैध तौर से ऐम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) बेचने के आरोप में गुरुवार को बीड (महाराष्ट्र) के एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 किलोग्राम व्हेल की उल्टी बरामद की जिसकी बाज़ार में कीमत ₹5 करोड़ से अधिक है। गौरतलब है कि ऐम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में होता है।
read more at ANI