Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹5 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी को एनआईए ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

short by खुशी / on Tuesday, 22 November, 2022
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से ₹5 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को गिरफ्तार किया। एनआईए के अनुसार, आतंकी गतिविधियों व पंजाब में लक्षित हत्याओं में वांछित खानपुरिया 2019 से फरार था। बकौल एनआईए, खानपुरिया कनॉट प्लेस में हुए एक बम धमाके व अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था।