Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹5000 उधार लेकर मुंबई आया था, शाहरुख के घर के बाहर पूरे दिन खड़ा रहता था: राजकुमार

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 15 May, 2024
अभिनेता राजकुमार राव ने बताया है कि 10वीं कक्षा के बाद वह और उनके एक कज़न ₹5000 उधार लेकर मुंबई आए थे। राजकुमार ने कहा, "हम दो दिनों के लिए मुंबई आए थे। (अभिनेता) शाहरुख खान को देखने के लिए हम हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 4-5 बजे तक उनके घर 'मन्नत' के बाहर खड़े रहते थे।"