₹50,000 करोड़ के आईपीएल प्रसारण अधिकारों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे एमेज़ॉन व रिलायंस: खबर
रॉयटर्स के अनुसार, आईपीएल के 5 साल के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकारों के लिए एमेज़ॉन और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को सोनी ग्रुप और वॉल्ट डिज़्नी की भारतीय इकाई से टक्कर लेने की उम्मीद है। बकौल रिपोर्ट, अधिकारों की लागत रिकॉर्ड ₹50,000 करोड़ हो सकती है। डिज़्नी की स्टार इंडिया ने 2017-22 के अधिकारों के लिए ₹16,348 करोड़ भुगतान किए थे।
read more at Reuters


