₹5.6 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में तेलंगाना से खाद्य कंपनी का निदेशक हुआ गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को हैदराबाद (तेलंगाना) से बैंक गारंटी फर्ज़ीवाड़ा और एक तेल कंपनी से ₹5.6 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी खाद्य कंपनी के निदेशक को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, तेल कंपनी एसआईकेओएफ ने शिकायत दी थी कि उनसे एक खाद्य कंपनी के निदेशकों ने ₹2.25-₹2.25 करोड़ की दो बैंक गारंटी देकर तेल हासिल किया था जो फर्ज़ी थीं।


