Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹56 करोड़ के बकाए को लेकर ऐक्टर सनी देओल के मुंबई वाले बंगले को किया जाएगा नीलाम

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 20 August, 2023
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबारों में एक नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि करीब ₹56 करोड़ न चुकाए जाने पर ऐक्टर सनी देओल के मुंबई स्थित बंगले को 25 सितंबर को ई-ऑक्शन में बेचा जाएगा। सनी देओल ने लोन के लिए अपने जुहू वाले 'सनी विला' को गिरवी रखा था। नोटिफिकेशन के मुताबिक, गारंटर सनी देओल के पिता धर्मेंद्र हैं।