₹8 लाख कीमत की मेफेड्रोन ड्रग के साथ गुजरात में 'बिच्छू गैंग' के 4 सदस्य गिरफ्तार
वडोदरा (गुजरात) पुलिस ने मंगलवार को करीब ₹8 लाख कीमत की प्रतिबंधित मेफेड्रोन ड्रग के साथ 1 महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 3 आरोपी वडोदरा के निवासी हैं जबकि महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है और सभी 'बिच्छू गैंग' के सदस्य हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों ने मध्य प्रदेश के एक सप्लायर से मेफेड्रोन खरीदी थी।
read more at Press Trust of India


