₹8,278 करोड़ में रिलायंस रिटेल में 0.99% हिस्सेदारी खरीदेगी कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी
रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने बुधवार को बताया कि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) ₹8,278 करोड़ में कंपनी में 0.99% की हिस्सेदारी खरीदेगी। रिलायंस रिटेल वेंचर्स में यह निवेश ₹8.278 लाख करोड़ के प्री-मनी वैल्यूएशन पर हो रहा है। गौरतलब है कि रिलायंस रिटेल ने पिछली बार 2020 में फंडरेज़ किया था जिससे उसने वैश्विक निवेशकों से ₹47,265 करोड़ जुटाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


