Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्या है शेंगेन फ्री-ट्रैवल सिस्टम जिससे स्पेन को सस्पेंड करने की उठ रही है मांग?
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
शेंगेन एरिया यूरोप का पासपोर्ट-फ्री ट्रैवल ज़ोन है, जहां 29-देशों के बीच 45-करोड़ से ज़्यादा लोग बिना नियमित सीमा जांच के यात्रा कर सकते हैं। इसमें 25-EU और 4 गैर-EU देश शामिल हैं, जो वीज़ा और बाहरी सीमा सुरक्षा के साझा नियमों का पालन करते हैं। बड़े प्रवासी संकट के बीच स्पेन को इससे सस्पेंड करने की मांग उठी है।
read more at EU
कौन हैं शहज़ाद पूनावाला जिन्होंने BJP से इस्तीफा दिया है?
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 31 July, 2026
बीजेपी से 'इस्तीफा' देने वाले शहज़ाद पूनावाला पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं और मशहूर टीवी पैनलिस्ट हैं। वह वकील और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2008 में कांग्रेस के साथ राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2017 में उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 'धांधली' से कराया गया था।
भारत को कब तक मिल सकता है स्टील्थ फाइटर जेट और क्या हैं इसकी खासियतें?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
देश का पहला स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट AMCA (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट) के तहत बनाया जा रहा है। फाइटर जेट का रोल-आउट 2027 के अंत तक प्रस्तावित है। AMCA प्रोजेक्ट में मुख्य उद्देश्य दुश्मन के रडार की पकड़ से बचना है। इस जेट में दो इंजन हैं और इसकी मिसाइलें बाहर दिखाई नहीं देंगी।
read more at Inshorts
स्टील्थ लड़ाकू विमान के मामले में चीन के मुकाबले कहां है भारत?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
एनडीटीवी के मुताबिक, 12 चीनी स्टील्थ लड़ाकू विमान भारत की दिशा में तैनात हैं। चीन इसकी छठी पीढ़ी पर काम कर रहा है जबकि भारत के पास अबतक अपना कोई स्टील्थ फाइटर जेट नहीं है। इसे किसी रडार-नेवीगेशन से ट्रैक करना लगभग नामुमकिन है। देश का पहला स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट डेवलप किया जा रहा है।
read more at Inshorts
क्यों UK में कई महिलाओं को जून में 2 बार पीरियड्स आए?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
यूनाइटेड किंगडम में कई महिलाओं को जून महीने में 2 बार पीरियड्स आए और हेल्थ एक्सपर्ट ने इसके पीछे देश में पड़ी भीषण गर्मी को एक संभावित कारण बताया। उनका कहना है कि गर्मी से शरीर पर पड़ने वाला तनाव मासिक धर्म को नियंत्रित करने वाले नाजुक हार्मोनल संतुलन को अस्थाई रूप से प्रभावित कर सकता है।
read more at Times Now
क्यों भारत में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है अबू धाबी?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
अबू धाबी भारत में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है। उसके सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड भारतीय बैंकों, हवाई अड्डों, नवीकरणीय ऊर्जा/स्वास्थ्य सेवा/डिजिटल प्लैटफॉर्म/मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में लगातार अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञ के मुताबिक, भारतीय बाज़ार ज़्यादा मज़बूत है और शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव से आगे की सोच रखने वाले निवेशकों के लिए अधिक आकर्षक बना हुआ है।
read more at News24online
क्यों 'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे भगवान हनुमान के रूप में सनी देओल?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
'रामायण' के ट्रेलर में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल के नज़र नहीं आने पर फैन्स ने सवाल उठाए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म का पहला भाग सीता हरण तक की कहानी दिखाएगा जबकि वे दूसरे भाग में सीता की खोज में शामिल होंगे। हाल में सनी ने कहा था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग अभी शुरू की है।
लिफ्ट से जुड़े हादसों पर सुप्रीम कोर्ट का ताज़ा फैसला क्या है?
short by Anuj / on Thursday, 30 July, 2026
एक अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि लिफ्ट से जुड़े किसी भी हादसे की ज़िम्मेदारी मैन्युफ़ैक्चरर, मेंटेनेंस एजेंसी और बिल्डिंग के मालिक को मिलकर उठानी होगी। कोर्ट ने लिफ्ट को "कॉमन कैरियर" यानी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक ज़रिया माना और कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना इन सभी पक्षों की पहली ज़िम्मेदारी है।
जापान में बनने जा रही है दूसरी राजधानी, तीन शहर हैं रेस में; क्या हैं वजहें?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 30 July, 2026
जापानी संसद ने टोक्यो के अलावा एक दूसरी राजधानी बनाने का रास्ता साफ करने वाला एक कानून पारित किया है। इसके लिए ओसाका/फुकुओका/आइची के नाम चर्चा में हैं। सरकार का मानना है कि यदि किसी प्राकृतिक आपदा से टोक्यो प्रभावित होता है तब भी देश का शासन-प्रशासन सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। टोक्यो में भूकंप आने की संभावना है।
read more at Firstpost
क्या होता है MSP, देश भर के किसान क्यों कर रहे इसकी कानूनी गारंटी की मांग?
short by सलीम / on Thursday, 30 July, 2026
MSP का फुल फॉर्म न्यूनतम समर्थन मूल्य है। केंद्र सरकार कुछ फसलों के लिए पहले ही MSP तय कर देती है इसके बाद अगर बाज़ार में कीमत कम है तब भी सरकार MSP पर फसल खरीद लेती है ताकि किसानों को नुकसान न हो। देशभर के किसान संगठनों की मुख्य मांग है कि MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।
Load More