Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
वंदे मातरम पूरा गाने से कांग्रेस को क्यों है परहेज़, क्या है अन्य 4 छंद में?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 20 August, 2026
कांग्रेस ने कहा है कि वह वंदे मातरम के 2 छंद ही गाएगी। कांग्रेस ने 1937 के कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव का हवाला देकर बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर शामिल समेत कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से वंदे मातरम के गायन को इसके पहले दो छंद तक सीमित रखने का समर्थन किया था।
अमेरिका में हिंदुओं और सिखों के खिलाफ क्यों बढ़ रहे हैं हेट क्राइम?
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 20 August, 2026
एफबीआई के मुताबिक, अमेरिका में 2024 के मुकाबले 2025 में हिंदुओं-सिखों के खिलाफ हेट क्राइम्स में 12%-24.6% की बढ़ोतरी हुई है। मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के कई समर्थकों का आरोप है कि भारतीय, अमेरिकी लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं जिससे उनके खिलाफ अपराध बढ़े हैं। रूढ़िवादी अमेरिका में मंदिर-निर्माण के खिलाफ हैं। भारतीयों पर सांस्कृतिक आक्रमण का आरोप है।
read more at Firstpost
BJP नेता खुशबू सुंदर ने 'जापानी प्लेट ट्रिक' से घटाया 40 किलो, जानें उनका वेट लॉस सीक्रेट
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 20 August, 2026
बीजेपी नेता-ऐक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कथित तौर पर 'जैपनीज़ प्लेट ट्रिक' से 5-साल में 40-किलोग्राम वज़न घटाया है। इसके तहत छोटी प्लेट में खाना खाते हैं क्योंकि प्लेट छोटी होने से कम खाना भी प्लेट को भरा हुआ दिखता है। इससे दिमाग को यह संकेत मिलता है कि हम पेट भरकर खा रहे हैं जो वेटलॉस में मदद करता है।
इंस्टाग्राम और यूट्यूब से होने वाली कमाई पर टैक्स कैसे लगता है?
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 19 August, 2026
इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लैटफॉर्म से होने वाली सोशल मीडिया आय पर आमतौर पर व्यक्तिगत टैक्स स्लैब के अनुसार 'व्यवसाय या पेशे से होने वाले लाभ और आय' के तहत टैक्स लगाया जाता है। क्रिएटर्स को ₹30,000 से अधिक की प्रोफेशनल फीस पर 10% TDS और टर्नओवर ₹20 लाख से अधिक होने पर GST का ध्यान रखना ज़रूरी होता है।
read more at Moneycontrol
महाराष्ट्र में सर्पदंश घोषित हुई 'अधिसूचित बीमारी', क्या हैं इसके मायने?
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 August, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने सर्पदंश को 'अधिसूचित बीमारी' घोषित कर दिया है। इसके तहत अब राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और डॉक्टरों के लिए सांप काटने या उससे होने वाली हर मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देना अनिवार्य होगा। वास्तविक आंकड़े मिलने से पता चल सकेगा कि किस इलाके में सर्पदंश के मामले सबसे अधिक हैं।
read more at Inshorts
बीजेपी IT सेल प्रमुख के पद से अमित मालवीय को हटाए जाने की 'इनसाइड स्टोरी' क्या है?
short by Anuj / on Tuesday, 18 August, 2026
'NDTV' की रिपोर्ट के मुताबिक, 11-वर्षों तक BJP IT सेल प्रमुख रहे अमित मालवीय ने कई बार पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। बकौल रिपोर्ट, 2019 व 2024 लोकसभा चुनावों के बाद उन्होंने BJP नेतृत्व से इसपर चर्चा भी की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी कम उम्र के कारण उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या सचिव बनाना संभव नहीं था।
क्यों ट्रंप ने अपने ही सहयोगी पर बम गिराने की दी धमकी?
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 18 August, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ओमान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ के ज़रिए समुद्री यातायात को नियंत्रित करने और फिर से शुरू करने के अमेरिकी प्रयासों में हस्तक्षेप करता है तो अमेरिका ओमान के खिलाफ हवाई हमले करेगा। ट्रंप के इस तीखी टिप्पणी की मुख्य वजह ओमान-ईरान के बीच चल रही एक स्वतंत्र कूटनीतिक पहल है।
read more at Firstpost
चीन में 'डार्क टूरिज़्म' के लिए क्यों ₹13,000 खर्च कर रहे हैं GenZ?
short by Himanshu / on Tuesday, 18 August, 2026
चीन में नकली तूफान, भारी बारिश और अचानक आने वाली बाढ़ का अनुभव पाने के लिए GenZ ₹13,000 खर्च कर 'डार्क टूरिज़्म' कर रहे हैं। चीन का लविक्सिंग बेस ऐसी आर्टिफिशियल परिस्थितियां पैदा कर सकता है जहां 165 kmph तक की रफ्तार से हवाएं चलती हैं। इसमें हिस्सा लेने वालों को इंस्ट्रक्टर आपदा के समय बचाव की ट्रेनिंग देते हैं।
read more at Moneycontrol
दिल्ली पुलिस ने बताया, सीजेपी मार्च के दौरान क्यों सादे कपड़ों में तैनात थे जवान
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 18 August, 2026
सीजेपी मार्च के दौरान सादे कपड़ों में अपने कर्मियों की तैनाती का बचाव करते हुए दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रणनीतिक रूप से भीड़ में शामिल किया गया था। बकौल पुलिस, ऐसी तैनाती कानूनी है और स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस समेत भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में यह आम है।
read more at Hindustan Times
दक्षिण कोरिया संग ट्रंप ने क्यों घटाए सैन्य अभ्यास, समझें चीन-रूस कनेक्शन
short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 18 August, 2026
उत्तर कोरिया द्वारा जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागने के कुछ दिनों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास घटाने का निर्देश दिया है। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन रूस के साथ अपने संबंध मज़बूत कर रहे और 2025 में चीन-रूस-उत्तर कोरिया के बीच तीन पक्षीय साझेदारी हुई थी।
read more at Reuters
Load More