Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
शेयर बाज़ार धड़ाम लेकिन सोने ने किया मालामाल! 1 साल में निफ्टी 5% टूटा, गोल्ड 35% उछला
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
FundsIndia के मुताबिक, बीते एक साल में निफ्टी 50 TRI 5.4% गिरा जबकि सोने ने 35.3% का रिटर्न दिया है। इसी दौरान अमेरिकी S&P 500 ने 35.1% और नैस्डैक 100 ने 48.4% रिटर्न दिया। हालांकि, 1999 के बाद 7-साल की किसी भी अवधि में निफ्टी 50 TRI ने निगेटिव सालाना रिटर्न नहीं दिया और इसका न्यूनतम रिटर्न करीब 5% रहा।
read more at Moneycontrol
हर सेंकंड भारतीयों ने F&O में गंवाया ₹29,000, 10 ट्रेडर्स में से केवल एक को हुआ फायदा
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
SEBI की स्टडी के मुताबिक, FY26 में भारतीय ट्रेडर्स को इक्विटी डेरिवेटिव्स (F&O) में कुल ₹91,685 करोड़ का नुकसान हुआ यानी हर सेकंड ₹29,000 से ज़्यादा का घाटा। वहीं, 87.7% ट्रेडर्स को नुकसान हुआ यानी हर 10 में केवल 1 ट्रेडर ही मुनाफे में रहा। इस दौरान सक्रिय ट्रेडर्स की संख्या 20% और नए ट्रेडर्स की संख्या 40% घट गई।
read more at moneycontrol
क्रेडिट कार्ड की सालाना फीस देना कब वाकई होता है फायदेमंद?
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
क्रेडिट कार्ड की सालाना फीस तभी फायदेमंद है, जब उससे मिलने वाले रिवॉर्ड, कैशबैक, लाउंज एक्सेस या अन्य लाभ फीस से ज्यादा हों। अगर कार्ड पर सालाना ₹1,000 फीस है और खर्च के बदले ₹3,000 का वास्तविक कैशबैक मिलता है, तो फीस वसूल हो जाती है। वहीं, सिर्फ फीस माफ कराने के लिए बेवजह खर्च करना समझदारी नहीं है।
read more at Moneycontrol
कार लोन लेते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
short by Himanshu / on Thursday, 20 August, 2026
कार खरीदने वालों को सिर्फ कम EMI के आधार पर लोन नहीं चुनना चाहिए क्योंकि लंबे अवधि वाले लोन में कुल ब्याज बढ़ सकता है। अलग-अलग लेंडर्स की ब्याज दरों और चार्जेज़ की तुलना करनी चाहिए और प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज़, इंश्योरेंस से जुड़े खर्च, प्रीपेमेंट और फोरक्लोज़र चार्जेज़ की जांच करनी चाहिए। वहीं, कम डाउन पेमेंट से बचना चाहिए।
read more at Moneycontrol
कॉलेज स्टूडेंट ने 3 महीने तक रैपिडो ड्राइवर के तौर पर किया काम, बताया कितनी हुई कमाई
short by Anuj / on Thursday, 20 August, 2026
बेंगलुरु में BBA छात्र ने 3 महीने तक रैपिडो ड्राइवर के तौर पर काम किया। वह सुबह 8 बजे ऑनलाइन होता और शाम 4:30 बजे तक लौट आता था। छात्र ने कहा, "अच्छे दिन में करीब ₹1,200 कमाई होती थी...जबकि ईंधन पर ₹250-300 खर्च होते थे। उसने स्पष्ट किया कि वह महीने में 15-दिन से अधिक काम नहीं करता था।
3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, ₹10,000 महंगी होकर चांदी 7 सप्ताह के हाई पर
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
अखिल भारतीय सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹4,300 की बढ़त के साथ ₹1,62,300/10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने की कीमत 3 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत ₹10,000 की छलांग लगाकर ₹2,45,000/किलोग्राम हो गई जो 7 सप्ताह का उच्चतम स्तर है।
read more at PTI
2 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा बिटकॉइन, $72,000 के हुआ पार
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
बिटकॉइन पिछले 24-घंटे में करीब 11% चढ़कर गुरुवार को $72,000 के पार पहुंच गया जो 2 महीने का उच्चतम स्तर है। इस तेज़ी से कुल क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब $190-बिलियन का इज़ाफा हुआ। यह तेज़ी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए स्पष्ट नियम बनाने वाले कानून को मंज़ूरी देने की अपील के बाद आई है।
read more at moneycontrol
बाज़ार में लौटी हरियाली तो निवेशकों ने छाप डाले ₹1.4 लाख करोड़, 600 अंक उछला सेंसेक्स
short by Rishi Raj / on Thursday, 20 August, 2026
शेयर बाज़ार में पिछले कुछ दिनों की लगातार गिरावट के बाद गुरुवार को तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 628-अंक चढ़कर 77,537 जबकि निफ्टी 153-अंकों की बढ़त के साथ 24,231 पर बंद हुआ। बीएसई पर सूचीबद्ध 4,549 शेयरों में से आज 2,448 तेज़ी के साथ बंद हुए। वहीं, इस तेज़ी से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹1.4-लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ।
read more at BSE
होम-कार लोन लेने वालों की बढ़ सकती है टेंशन, RBI गवर्नर ने दिए ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत
short by Aakanksha / on Thursday, 20 August, 2026
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने पॉलिसी रेट पर 'वेट ऐंड वॉच' रुख अपनाया है। 5-अगस्त की MPC मीटिंग के मिनट्स के अनुसार, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि रेट में बदलाव से पहले महंगाई के ट्रेंड पर और स्पष्टता जरूरी है। उन्होंने कहा कि खाद्य, ईंधन व अन्य लागतों से महंगाई बढ़ने पर नीतिगत दर बढ़ सकती है।
₹5 लाख बने ₹2.3 करोड़! 22 साल में इन 2 म्यूचुअल फंड्स ने किया कमाल
short by Aakanksha / on Thursday, 20 August, 2026
अगस्त 2004 में लॉन्च हुए ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड और HSBC मिडकैप फंड ने 22-साल पूरे किए हैं। ICICI प्रूडेंशियल वैल्यू फंड ने शुरुआत से लेकर 31 जुलाई 2026 तक 19.11% का सालाना (CAGR) रिटर्न दिया और उस समय इसमें लगाए गए ₹5 लाख की वैल्यू ₹2.33 करोड़ होती। HSBC में ₹5 लाख के निवेश की वैल्यू ₹2.26 करोड़ होती।
Load More