Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
बॉर्डर पार से आने वाले नकली नोट अब तुरंत होंगे ट्रैक, RBI ने सीमावर्ती ज़िलों में मशीनें कीं अनिवार्य
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे ज़िलों की हर शाखा में नोट जांचने वाली मशीनें लगाई जाएं। इन मशीनों से नकली नोटों की तुरंत पहचान होगी और उन्हें ज़ब्त कर चलन में जाने से रोका जाएगा। RBI ने नकदी संभालने वाले बैंक कर्मचारियों को नकली नोट पहचानने की ट्रेनिंग देना भी अनिवार्य किया है।
जीवन बीमा पॉलिसी से क्यों दूर हो रहे हैं भारतीय?
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
सरकार ने जीवन-बीमा पॉलिसीज़ के घटते रिन्यूअल रेट पर चिंता जताई है। बकौल रिपोर्ट, कई लोग आर्थिक दबाव के अलावा पॉलिसी की उपयोगिता पर भरोसा कम होने, गलत उम्मीदों और दूसरे निवेश विकल्प बेहतर लगने पर पॉलिसी छोड़ रहे हैं। वहीं, बीमा कंपनियां नई पॉलिसीज़ बेचने पर ज़्यादा जबकि पुराने ग्राहकों को बनाए रखने पर कम ध्यान दे रही हैं।
read more at moneycontrol
RBI के नए नियम से कैसे बैंक में ज़्यादा पैसे जमा करने पर मिलेगा ज़्यादा ब्याज?
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 31 July, 2026
आरबीआई ने सभी बैंकों को बड़ी रकम वाले बल्क डिपॉज़िट पर जमा राशि के आकार के आधार पर अलग-अलग ब्याज देने की अनुमति दे दी है। अधिक राशि जमा करने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज मिल सकेगा। बैंक रोज़ सुबह 10 बजे तक नई ब्याज दरें सार्वजनिक करेंगे। ये दरें सभी ग्राहकों और शाखाओं में समान रूप से लागू होंगी।
read more at Moneycontrol
5 साल के लिए और बढ़ी PM किसान योजना, सरकार 2030-31 तक खर्च करेगी ₹3.15 लाख करोड़
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंज़ूरी दे दी है। वहीं, इसके लिए अगले 5 साल में ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की सहायता 3 बराबर किश्तों में DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलती रहेगी।
read more at Moneycontrol
कैसे सिटाडेल ने OpenAI के रिसर्चर को चौंकाया और उन्हें अधिकांश संपत्ति बेचने पर किया मजबूर?
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
OpenAI के पूर्व रिसर्चर लियोपोल्ड एशेनब्रेनर की 'Situational Awareness' ने 439% मुनाफे के बावजूद सार्वजनिक शेयरों में अपने अधिकांश निवेश बेच दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले सिटाडेल के एक अधिकारी ने ब्याज दर में 0.25% बढ़ोतरी की संभावना का संकेत दिया जिससे निवेशक घबरा गए और कथित तौर पर AI शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई।
read more at moneycontrol
3 दिन की गिरावट के बाद कोरिया के KOSPI इंडेक्स ने दर्ज की इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
वैश्विक टेक रैली के दम पर दक्षिण कोरिया का KOSPI-इंडेक्स शुक्रवार को 17% उछल गया और इसने इतिहास की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त दर्ज की। इस दौरान चिप कंपनियों SK Hynix और Samsung Electronics के शेयर 23% से ज़्यादा चढ़े। AI पर भारी खर्च से रिटर्न को लेकर बनी चिंताओं के बाद KOSPI-इंडेक्स में आई 3-दिन की बिकवाली भी थम गई।
read more at moneycontrol
हर महीने छोटी-छोटी बचत से बन जाएंगे लखपति! जानिए SBI की 'हर घर लखपति' स्कीम
short by Tanya Jha / on Friday, 31 July, 2026
एसबीआई ने छोटी बचत से गारंटीड ₹1 लाख का फंड बनाने के लिए 'हर घर लखपति योजना' शुरू की है। यह एक गोल-बेस्ड रिकरिंग डिपॉज़िट है, जिसमें 3-10 साल की अवधि चुनकर छोटी मासिक किस्तें जमा की जा सकती हैं। सामान्य ग्राहकों को 6.50%–6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलता है। इसमें 90% तक लोन की सुविधा है।
150+ अंकों की तेज़ी के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, IT शेयरों में 5 दिन की तेज़ी पर लगा ब्रेक
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
शेयर बाज़ार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 167-अंक चढ़कर 78,095 पर जबकि निफ्टी 66-अंक उछलकर 24,383 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी IT-इंडेक्स 1.5% टूट गया और उसकी लगातार 5-दिनों की तेज़ी पर ब्रेक लग गया। वहीं, सेंसेक्स-30 की 14 कंपनियां तेज़ी में रही जिसमें 8% के उछाल के साथ बजाज फाइनेंस टॉप गेनर रही।
read more at BSE
आखिर RBI ने पिछले हफ्ते क्यों बेच डाले $7 बिलियन?
short by Rishi Raj / on Friday, 31 July, 2026
RBI ने पिछले शुक्रवार रुपये को गिरने से बचाने के लिए करीब $7 बिलियन बेचे जो पिछले कई महीनों की सबसे बड़ी डॉलर बिक्री में से एक रही। कच्चे तेल की बढ़तीं कीमतों से रुपये पर दबाव बढ़ने के बाद RBI ने अगले दो कारोबारी सत्रों में भी डॉलर बेचे जिससे रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से कुछ संभल सका।
read more at moneycontrol
महारत्न कंपनी से मिला ₹2205 करोड़ का ऑर्डर, नई ऊंचाई पर पहुंचा डिफेंस शेयर
short by Tanya Jha / on Friday, 31 July, 2026
डिफेंस कंपनी एस्ट्रा माइक्रोवेब प्रॉडक्ट्स के शेयरों में शुक्रवार को 13% से अधिक की तेज़ी आई जिससे यह ₹1960 के अपने 52-हफ्ते के नए हाई पर पहुंच गया। उछाल की मुख्य वजह कंपनी को महारत्न कंपनी हिन्दुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड से ₹2,205.23 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलना है। इसके तहत उत्तम राडार प्रोग्राम के लिए स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई की जाएगी।
Load More