गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स्य के अनुसार, अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी पीरियड्स शुरू होने की बात सिर्फ एक मिथक है। उन्होंने कहा कि अंडों में ऐसे हार्मोन नहीं होते जो प्यूबर्टी जल्दी शुरू कर दें। डॉक्टर के मुताबिक, जल्दी पीरियड्स आने की मुख्य वजह मोटापा, खराब लाइफस्टाइल, खानपान, शारीरिक गतिविधि और आनुवंशिक (जेनेटिक) कारण हो सकते हैं।