Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
क्या आप जानते हैं, रोज़ इन जगहों पर छिपे होते हैं एलर्जी के हॉटस्पॉट; डॉक्टर ने बताया
short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 20 August, 2026
डॉक्टर आशीष कुमार प्रकाश ने बताया है, "एलर्जी सिर्फ पार्क/बगीचों/धूलभरी सड़कों या जगहों तक ही सीमित नहीं होती है बल्कि हम अक्सर उन जगहों पर ध्यान नहीं देते जहां हम अपना ज़्यादातर दिन बिताते हैं।" उन्होंने बताया कि ऑफिस/कालीन, गद्देदार कुर्सियां/धूलभरे वर्कस्टेशन/पुरानी फाइलें/नमी वाले कोने और खराब तरीके से रखे गए AC फिल्टर, एलर्जी के संभावित हॉटस्पॉट बन सकते हैं।
read more at Hindustan Times
भारत ने बनाई कैंसर की 'स्मार्ट' दवा, ले सकती है कीमोथेरेपी की जगह
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 20 August, 2026
सरकार ने एक नई प्रायोगिक कैंसर दवा आरके-251 पेश की है जो पारंपरिक कीमोथेरेपी की जगह ले सकती है। इसे केवल कैंसर कोशिकाओं के अंदर सक्रिय होकर काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाती। इसे IASST के डॉ. असीस बाला और आईआईटी-गुवाहाटी के डॉ. केपी भाबक ने विकसित किया है।
read more at पीआईबी
BJP नेता खुशबू सुंदर ने 'जापानी प्लेट ट्रिक' से घटाया 40 किलो, जानें उनका वेट लॉस सीक्रेट
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 20 August, 2026
बीजेपी नेता-ऐक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने कथित तौर पर 'जैपनीज़ प्लेट ट्रिक' से 5-साल में 40-किलोग्राम वज़न घटाया है। इसके तहत छोटी प्लेट में खाना खाते हैं क्योंकि प्लेट छोटी होने से कम खाना भी प्लेट को भरा हुआ दिखता है। इससे दिमाग को यह संकेत मिलता है कि हम पेट भरकर खा रहे हैं जो वेटलॉस में मदद करता है।
नकली दवाओं वाले रैकेट का बेंगलुरु में हुआ भंडाफोड़, पकड़ी गईं ₹4.91 करोड़ की दवाएं
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 19 August, 2026
कर्नाटक FDA ने बेंगलुरु स्थित एक फार्महाउस में बिना लाइसेंस वाली जगह से ₹4.91 करोड़ की नकली दवाएं, मशीन और अन्य चीज़ें ज़ब्त की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे राज्यों से सस्ती दवाएं लाकर उनको महंगी मल्टीनैशनल/इम्पोर्टेड दवाओं के तौर पर रीपैकेज-रीलेबल किया जा रहा था। एक्सपायर्ड दवाएं भी मिली हैं जिन्हें सप्लाई चेन में वापस लाने की आशंका है।
read more at Hindustan Times
शख्स के मूत्राशय से निकली 3.1 किलोग्राम की पथरी, अब तक का सबसे बड़ा स्टोन
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 19 August, 2026
श्रीलंका में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के मूत्राशय से 3.1 किलोग्राम की पथरी निकाली है। डॉक्टरों के अनुसार, यह अबतक दर्ज की गई अपनी तरह की सबसे बड़ी पथरी है। डॉ. बालकृष्णन ने बताया कि यह पथरी मरीज़ के मूत्राशय में करीब 5-10 साल से रही होगी। 55-वर्षीय मरीज़ को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
read more at X
हर कोई नहीं कर सकता रक्तदान! जानें कौन दे सकता है ब्लड और कौन नहीं
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 19 August, 2026
रक्तदान के लिए डोनर की उम्र 18-65 साल के बीच, वज़न कम-से-कम 45 किलोग्राम और हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 ग्राम/डीएल या उससे अधिक होना चाहिए। जिन लोगों की सर्जरी/टीकाकरण हुई हो, गर्भावस्था हो, लंबी दवा चली हो, गंभीर एनीमिया हो, एचआईवी/एड्स हो, हाल ही में टैटू करवाया हो, वे कुछ समय के लिए रक्तदान नहीं कर सकते।
कोई 7 दिन के लिए रील्स से ब्रेक ले ले तो क्या होगा?
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 18 August, 2026
क्लीवलैंड क्लीनिक के अनुसार, सोशल मीडिया से 7 दिन जैसी अवधि वाला ब्रेक लेने पर आपको ज़्यादा समय, मानसिक स्पष्टता, बेहतर आत्मसम्मान और मूड में सुधार जैसे फायदे मिल सकते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर समय घटाने से मेंटल हेल्थ और खुशहाली में सुधार होता है। स्टडी में कई लोगों ने घटते तनाव जैसे परिणाम बताए।
क्या सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीने से सच में होता है फायदा? डायटीशियन ने बताई सच्चाई
short by Himanshu / on Tuesday, 18 August, 2026
सेलिब्रिटी डाइटिशियन सिमरत कथूरिया ने बताया है कि किशमिश भिगोकर सुबह-सुबह उसका पानी पीना अच्छा होता है लेकिन इसे डिटॉक्स या वज़न घटाने वाली जादुई ड्रिंक नहीं समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि किशमिश का पानी पीने से अधिक फायदा उसे खाने से मिलता है। बकौल डाइटिशियन, इसका पानी आपको हाइड्रेट रख सकता है पर इससे फैट बर्न नहीं होता है।
read more at Hindustan Times
275 किलो के लड़के का बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद 50 किलो वज़न घटा, क्या था सर्जरी का मूल उद्देश्य?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 18 August, 2026
दिल्ली के अस्पताल में जिस 275-किलोग्राम वज़नी 16-वर्षीय लड़के की बैरिएट्रिक सर्जरी हुई, उसका ऑपरेशन के बाद 50 किलोग्राम वज़न कम हुआ है। डॉक्टर ने कहा, "इतनी कम उम्र के मरीज़ में बैरिएट्रिक सर्जरी का निर्णय कभी हल्के में नहीं लिया जाता...इसका उद्देश्य केवल वज़न कम करना नहीं बल्कि मरीज़ को अधिक सक्रिय...और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है।"
न्यूट्रिशनिस्ट ने गिनाए करी पत्ते के फायदे; सफेद बाल, शुगर और हाई बीपी का है 'रामबाण'
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 18 August, 2026
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि असमय बाल सफेद होने, बाल झड़ने, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी में करी पत्ते का सेवन करना लाभदायी है। उन्होंने बताया, "एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में 10-12 करी पत्ते हल्का कूटकर भोजन से पहले खाएं...इसे तड़के में इस्तेमाल कर सकते हैं...जिसके लिए पत्तों को चॉप कर 1-मिनट से कम समय के लिए पकाएं।
read more at Instagram
Load More