Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Education News

यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, जारी हुआ आदेश
short by / on Thursday, 22 October, 2026
यूपी विधान परिषद (MLC) चुनाव के मतदान के चलते लखनऊ में 23 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। BSA और DIOS ने DM के निर्देश पर गुरुवार को संयुक्त आदेश जारी किया है। मतदान के लिए 121 केंद्र, 259 बूथ और 1,030 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
read more at Livehindustan
Gen-Z के बदलते करियर सपने, इन्फ्लुएंसर से ज़्यादा हेल्थकेयर में दे रहे दिलचस्पी: सर्वे
short by / on Thursday, 22 October, 2026
अमेरिका में Gen-Z के करियर सपनों में बदलाव देखने को मिला है। पैक्सन और ग्लोबलडेटा के सर्वे के मुताबिक, 2026 में 11–24 साल के 19% युवाओं ने हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने में दिलचस्पी दिखाई जबकि 18.8% इन्फ्लुएंसर बनना चाहते हैं। 2025 में इन्फ्लुएंसर करियर 22.2% युवाओं की पसंद था जबकि हेल्थकेयर को 19.4% ने चुना था।
read more at Tv9hindi
मदरसों में अब जुम्मे की छुट्टी नहीं होगी; उत्तराखंड में बीजेपी सरकार लेगी बड़ा फैसला
short by / on Wednesday, 21 October, 2026
उत्तराखंड सरकार मदरसों में शुक्रवार यानी जुम्मे की जगह रविवार को छुट्टी करने की तैयारी की कर रही है। इसको लेकर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग को पत्राचार कर दिया है। इसपर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मदरसे शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूल हैं इसलिए उनपर वही नियम लागू होंगे जो दूसरे स्कूलों के लिए हैं।
read more at Livehindustan
यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती, प्राथमिक से लेकर PGT-TGT तक पद
short by / on Wednesday, 21 October, 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग जनवरी-फरवरी 2027 तक 25-30 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती पूरी करेगा। इनमें 12,000 प्राथमिक, 14-15 हजार TGT, 2,500 PGT और 2,000 असिस्टेंट प्रोफेसर पद शामिल हैं। फर्जी डिग्रियों की जांच के लिए DigiLocker का उपयोग होगा। नवंबर-दिसंबर में परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।
read more at Timesnowhindi
शिक्षक भर्ती में ट्रांसजेंडर्स को शामिल ना करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
short by / on Wednesday, 21 October, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि DSSSB शिक्षक भर्ती विज्ञापनों में ट्रांसजेंडर (थर्ड जेंडर) को क्यों शामिल नहीं किया जा रहा और पुरुष-महिला पदों के अलग वर्गीकरण का कानूनी आधार क्या है। कोर्ट ने 15 दिन में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। जस्टिस पारदीवाला और जस्टिस विनोद चंद्रन की पीठ ने यह सुनवाई की।
read more at Timesnowhindi
DRDO में बिना परीक्षा इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा स्टाइपेंड
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
DRDO के ग्वालियर स्थित DRDE ने पेड इंटर्नशिप-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें बायोलॉजी, केमिस्ट्री और इंजीनियरिंग में कुल 8 पद हैं। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और 6 महीने की इंटर्नशिप में ₹5,000/माह स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर है और आवेदक की आयु इस तारीख तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
read more at Tv9hindi
लद्दाख को मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, केंद्र ने भर्ती के नियमों में दी छूट
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष छूट देते हुए लेह के स्टिपुक फरका में निर्माणाधीन लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती की मंज़ूरी दे दी है। इसके बाद 80% निर्माण पूरा होने से पहले ही 103 पदों पर चरणबद्ध भर्ती शुरू हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज में 2027-28 से शैक्षणिक सत्र शुरू होने की उम्मीद है।
read more at Timesnowhindi
दिल्ली पुलिस सीएपीएफ SI भर्ती 2026 में 4 साल में सबसे कम दावेदार
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
दिल्ली पुलिस व CAPF SI भर्ती 2026 के लिए 4,22,917 आवेदन आए जो विगत चार साल में सबसे कम हैं। 2023 में 8.27 लाख, 2024 में 7.34 लाख और 2025 में 5.64 लाख आवेदन मिले थे। इस बार 1871 पदों पर प्रति पद औसतन 226 दावेदार हैं। परीक्षा पैटर्न में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।
read more at Livehindustan
IIT JAM 2027 के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 22 अक्टूबर तक करें आवेदन
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
IIT खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर से बढ़ाकर 22 अक्टूबर कर दी है। उम्मीदवार jam.iitkgp.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। देशभर के 114 शहरों में परीक्षा 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इससे 23 IIT में 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला मिल सकेगा।
read more at Livehindustan
न्यूज़ीलैंड के छात्रों ने 4X4X4 रुबिकस क्युब को 9.8 सेकंड में हल करने वाला रोबोट बनाया
short by / on Tuesday, 20 October, 2026
न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ कैंटरबरी के 4 मेकाट्रॉनिक्स छात्रों ने एक रोबोट बनाया जो महज़ 9.806 सेकंड में 4x4x4 रुबिकस क्यूब हल करता है। 16-अक्टूबर को दर्ज इस प्रयास से उन्होंने संभावित वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। रोबोट में 4 कैमरे और ड्रोन मोटरें लगी हैं। छात्र फिलहाल गिनीज़ बुक द्वारा उनके रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
read more at Newsbytesapp
Load More