Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Fashion News

सोने की ऊंची कीमतों ने कैसे बदला ब्राइडल ज्वैलरी का ट्रेंड?
short by / on Tuesday, 29 September, 2026
सोने की ऊंची कीमतों के चलते ब्राइडल ज्वैलरी का ट्रेंड बदल रहा है और खरीदार भारी 22 कैरेट गहनों के बजाय 14/18 कैरेट के हल्के व मिनिमल डिजाइन्स पसंद कर रहे हैं। Q2 2026 में भारत में ज्वैलरी की वॉल्यूम डिमांड 15.4% घटकर 75.1-टन रही, जबकि वैल्यू डिमांड 34.4% बढ़ी यानी लोग कम वजन में महंगे गहने खरीद रहे हैं।
read more at Etnownews
₹2.84 करोड़ में नीलाम हो सकती है राजकुमारी डायना की 'रिवेंज ड्रेस'
short by / on Thursday, 24 September, 2026
राजकुमारी डायना की प्रसिद्ध 'रिवेंज ड्रेस' सोथबी नीलामीघर में 9 दिसंबर, 2026 को नीलाम होगी। डायना ने इस ड्रेस को सितंबर 1994 की उस शाम को पहना था जब उनके तलाक के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ने एक शो के दौरान अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी। इसकी अनुमानित कीमत ₹1.42 से ₹2.84 करोड़ के बीच है।
read more at Newsbytesapp
रश्मिका मंदाना की इस ड्रेस को बनाने में लग गए 350 घंटे, आखिर क्या है इस ड्रेस की खासियत?
short by / on Wednesday, 23 September, 2026
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने ‘वोग वर्ल्ड 2026: मिलान’ के रेड-कार्पेट पर डिजाइनर अनामिका खन्ना के काले गाउन में हिस्सा लिया। इस गाउन को तैयार करने में करीब 350 घंटे लगे। इसमें लेस कढ़ाई, हाथ से की गई मेटल डिटेलिंग और कमर पर चांदी की कारीगरी की गई है। यह ब्लैक गाउन अनामिका खन्ना के ‘मूनलिट पैलेस’ कूटूर कलेक्शन का हिस्सा है।
read more at Newsbytesapp
मिस वर्ल्ड 2026 की रेस से बाहर हुईं भारत की निकिता पोरवाल, टॉप 20 में जगह बनाने से चूकीं
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 5 September, 2026
भारत की निकिता पोरवाल मिस वर्ल्ड 2026 से बाहर हो गई हैं। वह टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। फिनाले के लिए निकिता ने डिज़ाइनर भावना राव का ब्लश-पिंक कॉर्सेट गाउन पहना था। वियतनाम में आयोजित फिनाले में मलेशिया, वियतनाम, ब्राज़ील, केन्या, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और अर्जेंटीना समेत कई देशों की प्रतियोगियों ने टॉप 20 में जगह बनाई है।
मिस अर्थ इंडोनेशिया 2025 रहीं पुत्री एंड्रियानी का 25 साल की उम्र में हुआ निधन
short by Rishi Raj / on Saturday, 15 August, 2026
मिस अर्थ इंडोनेशिया-2025 पुत्री एंड्रियानी जुफिचा का 25-साल की उम्र में निधन हो गया। मिस ग्रैंड इंडोनेशिया ने शुक्रवार को उनके 26वें जन्मदिन के दिन उनके निधन की जानकारी दी। जुफिचा मिस ग्रैंड इंडोनेशिया-2025 में रनर-अप भी रही थीं। हालांकि, उनके निधन की वजह अभी सामने नहीं आई है और इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
read more at Hindustan Times
भारतीय डिज़ाइनर राहुल मिश्रा की 'देवी से प्रेरित' ड्रेस में नज़र आईं रैपर कार्डी बी
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Tuesday, 7 July, 2026
अमेरिकी रैपर कार्डी बी 'पेरिस हाउट कूट्योर वीक' के दौरान राहुल मिश्रा के 'फॉल 2026' कूट्योर कलेक्शन की ऑल-आइवरी स्ट्रक्चर्ड ड्रेस में नज़र आईं। ड्रेस का इल्यूज़न बॉडिस हाथ से की गई बारीक बीडवर्क कढ़ाई से तैयार किया गया था, जिसे प्राचीन पत्थर की मूर्तियों, खासकर देवियों की पारंपरिक प्रतिमाओं जैसा रूप देने के लिए डिज़ाइन किया गया था।
read more at Hindustan Times
फ्रांस के बिलियनेर बर्नार्ड आरनो और उनकी पत्नी को ₹245 करोड़ के बकाया टैक्स को लेकर मिला नोटिस
short by Rishi Raj / on Sunday, 5 July, 2026
फ्रांस के सबसे अमीर कारोबारी और बर्नार्ड आरनो और उनकी पत्नी को €22.5-मिलियन (करीब ₹245 करोड़) का बकाया टैक्स चुकाने का नोटिस मिला है। इसमें फ्रांस के वेल्थ सॉलिडैरिटी टैक्स के तहत €9.5-मिलियन की राशि भी शामिल है। हालांकि, LVMH के सीईओ के प्रवक्ता ने कहा है कि इस फैसले को देश की सर्वोच्च प्रशासनिक अदालत में चुनौती दी जाएगी।
read more at Hindustan Times
भारत में नकली सामान पकड़ने के लिए सीक्रेट इन्वेस्टिगेटर्स को हायर कर रहे लग्ज़री ब्रैंड्स: रिपोर्ट
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 29 June, 2026
मनीकंट्रोल के मुताबिक, वर्साचे, माइकल कोर्ज़ और जिमी चू सहित कई लग्ज़री ब्रैंड्स भारत में नकली सामान की पहचान करने के लिए सीक्रेट इन्वेस्टिगेटर्स हायर कर रहे हैं। ये इन्वेस्टिगेटर्स खुद को ग्राहक के रूप में पेश करते हैं ताकि नकली उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सबूत जुटा सकें। बकौल रिपोर्ट, इन्हें टिप-आधारित मॉडल पर काम पर रखा जाता है।
read more at moneycontrol
कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या हैं ड्रेसिंग के नियम?
short by खुशी / on Wednesday, 13 May, 2026
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ड्रेसिंग को लेकर एक पॉलिसी है जो तय करती है कि रेड कार्पेट-स्क्रीनिंग के दौरान सेलेब्रिटीज़ को क्या पहनना चाहिए। रेड कार्पेट और फेस्टिवल के सभी हिस्सों में न्यूडिटी पर रोक है। ज़्यादा भारी-भरकम व लंबे ट्रेल वाले आउटफिट जिससे मेहमानों को दिक्कत हो उनकी इजाज़त नहीं। वहीं, स्नीकर्स/टोटबैग/बैकपैक/बड़े साइज़ के बैग पर भी रोक है।
सिंगर बियॉन्से ने मेट गाला में पहना कंकाल से प्रेरित गाउन, 10 साल बाद इवेंट में की वापसी
short by Priyanka Verma / on Tuesday, 5 May, 2026
अमेरिकी सिंगर बियॉन्से ने मेट गाला-2026 में ओलिवियर राउस्टिंग द्वारा डिज़ाइन किया गया कंकाल से प्रेरित गाउन पहना था। बियॉन्से ने गाउन के साथ फर कोट और लुक को पूरा करने के लिए हीरे का हार व झुमके पहने थे। बियॉन्से 10-साल बाद इस फैशन इवेंट में लौटीं हैं, इससे पहले वह 2016 में मेट गाला में शामिल हुई थीं।
read more at ANI
Load More