Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत समाचार

'मच्छर जैसा लड़का, इतना छोटा बच्चा'; Vlog बना रही चश्मदीद ने सुनाई टाइगर पर हमले की आंखों देखी
short by Anuj / on Sunday, 18 October, 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले के समय व्लॉग बना रही महिला ने बताया, "टाइगर बेटा, टाइगर बेटा बोल रही थी, तभी मच्छर सा...छोटा सा बच्चा आया लगा पटाखे फोड़ रहा है।" उन्होंने कहा, "गोलियां और खून का ढेर उधर ही पड़ा है।" महिला ने कहा, "अब तक फिल्मों में ही ऐसा देखा था असली में आज पहली बार देख लिया।"
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर एकनाथ शिंदे सख्त, बोले- उन्हीं की भाषा में देंगे जवाब
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Sunday, 18 October, 2026
ऐक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलेगा। शिंदे ने कहा, "टाइगर श्रॉफ और उनके पिता जैकी श्रॉफ से मेरी बात हुई है।" गौरतलब है, मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।
read more at Zee Bharat
पैसों की खातिर UP में महिला ने दुधमुंहे का कर दिया सौदा, ₹2 लाख में बेचा जिगर का टुकड़ा
short by / on Sunday, 18 October, 2026
यूपी के कासगंज में एक महिला द्वारा पैसों के लिए अपने डेढ़ माह के बेटे को ₹2 लाख में बेचे जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला उजागर कर बच्चे की मां समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बच्चे और ₹80,000 रुपये बरामद किए गए हैं।
read more at Livehindustan
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस, लखनऊ पुलिस ने किया सील
short by / on Sunday, 18 October, 2026
लखनऊ (यूपी) के शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे के बालू अड्डा स्थित फ्लैट पर सहारनपुर कोर्ट का नोटिस चस्पा हुआ है और हज़रतगंज पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया है। कारोबारी शिवा की मौत मामले में पहली बार मीडिया के सामने आकर श्रद्धा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
read more at Livehindustan
गुजरात में घटिया पुल निर्माण पर CM भूपेंद्र पटेल का ऐक्शन, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज
short by / on Sunday, 18 October, 2026
नर्मदा (गुजरात) में करजण नदी पर बने मेजर ब्रिज की खराब गुणवत्ता सामने आने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ठेकेदार मेसर्स रॉयल इन्फ्रा इंजीनियरिंग के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। ₹10.71 करोड़ की लागत से बने पुल की नींव धंस गई थी जिसके चलते यातायात बंद किया गया। ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
read more at Tv9hindi
कब तक जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका? ज़मानत में देरी को लेकर CJP ने उठाए सवाल
short by / on Sunday, 18 October, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल में बंद हैं। CJP का आरोप है कि रिहाई में जानबूझकर देरी हो रही है और 4 ज़मानतदारों को अस्पष्ट आधार पर खारिज किया गया है। गौरतलब है कि दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
read more at Timesnowhindi
लेह में वायुसेना ने घने अंधेरे और खराब मौसम के बीच मेडिकल इमरजेंसी में बीमार को सुरक्षित निकाला
short by / on Sunday, 18 October, 2026
भारतीय वायु सेना ने घने अंधेरे और खराब मौसम के बीच मेडिकल इमरजेंसी में C-130J विमान से 30 वर्षीय गंभीर मरीज़ को लेह से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट तक एयरलिफ्ट किया है। शनिवार देर रात कम समय के नोटिस पर चलाए गए इस मिशन के बाद मरीज़ को दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है।
read more at Tv9hindi
कोलकाता पंडाल भगदड़: जांच के दायरे में होमगार्ड की भूमिका
short by / on Sunday, 18 October, 2026
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के मामले में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अस्थायी होमगार्ड की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि होमगार्ड की तैनाती लगातार तीसरे साल हुई थी। मामले में आयोजकों, कोलकाता पुलिस और अग्निशमन विभाग की ज़िम्मेदारी की भी जांच की जाएगी।
read more at Timesnowhindi
90 दिन पहले राम मंदिर में बुकिंग, पास की संख्या में इज़ाफा; रामलला के दर्शन होंगे आसान
short by / on Sunday, 18 October, 2026
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) ने रविवार को एलान किया कि राम मंदिर में रामलला के सुगम दर्शन के लिए पास की बुकिंग विंडो 15 से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। वहीं, दैनिक ऑनलाइन पास 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दिए गए हैं। पास 7 चरणों में जारी होंगे और निःशुल्क रहेंगे। बुकिंग online.srjbtkshetra.org पर होगी।
read more at Tv9hindi
शिवा मर्डर केस: श्रद्धा के ड्राइवर दानिश के परिजनों को पुलिस ने पकड़ा, घंटों पूछताछ की
short by / on Sunday, 18 October, 2026
लखनऊ (यूपी) में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर दानिश के परिजनों से घंटों पूछताछ की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश के कोर्ट में समर्पण की आशंका के चलते पुलिस दिनभर अलर्ट रही। दानिश ने सीजेएम कोर्ट लखनऊ में सरेंडर की अर्ज़ी डाली थी। गौरतलब है, पुलिस ने आरोपियों पर इनामी राशि ₹50,000-50,000 कर दी है।
read more at Livehindustan
Load More