Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजनीति समाचार

शक के आधार पर मुस्लिमों को नहीं भेज सकते बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल सरकार से कलकत्ता हाईकोर्ट
short by / on Friday, 9 October, 2026
कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल सरकार को फटकारते हुए कहा कि केवल शक के आधार पर किसी को बांग्लादेशी बताकर देश से नहीं निकाला जा सकता है। मुर्शिदाबाद के एक व्यक्ति को पड़ोसियों के बयान पर दो महीने से हिरासत में रखा गया था। उसकी पत्नी ने इसे चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।
read more at Livehindustan
दिल्ली में हाईकमान से नहीं मिल सके हरीश रावत, कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं पर दिया जवाब
short by / on Friday, 9 October, 2026
दिल्ली पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गुरुवार को पूरे दिन इंतज़ार के बाद भी हाईकमान से मुलाकात का समय नहीं मिला। इसी बीच उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। हालांकि, इसपर रावत ने कहा, "मैं कांग्रेस और गांधी-नेहरू परिवार को नहीं छोड़ सकता हूं। मैं कांग्रेस के झंडे में ही लिपटकर जाना चाहूंगा।"
read more at Livehindustan
'कॉकरोचों का तेल निकालेंगे' कहने वाला रिंकू अड़ा, पहलवानों को बताया कब चलानी है लाठी
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 8 October, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर पहलवानों और जिम जाने वाले लड़कों को जंतर-मंतर बुलाने वाला इन्फ्लुएंसर रिंकू यादव अपनी जिद पर अड़ा है। यादव ने कहा कि वह लाठी का इस्तेमाल तभी करेगा जब 'कॉकरोच' कुछ गड़बड़ी फैलाएंगे। इससे पहले यादव ने 'कॉकरोचों का तेल निकालेंगे' कहा था।
अखिलेश यादव ने CM योगी आदित्यनाथ को दिया चैलेंज, अयोध्या से चुनाव लड़ने की दी चुनौती
short by Anuj / on Thursday, 8 October, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अयोध्या में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। गौरतलब है, प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सपा ने अयोध्या से पवन पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।
GST काउंसिल की बैठक में व्यापारियों को किन-किन मुद्दों पर मिली राहत?
short by / on Thursday, 8 October, 2026
GST काउंसिल ने टैक्स चोरी के मामलों में मुकदमे की न्यूनतम सीमा ₹5-करोड़ से बढ़ाकर ₹10-करोड़ करने को मंजूरी दी है जिससे छोटे मामलों में आपराधिक कार्रवाई घटेगी। कर्मचारियों के बीमा खर्च पर इनपुट टैक्स-क्रेडिट, ₹10,000 से कम के GST शो-कॉज नोटिस पर कार्रवाई सीमित करने और अनरजिस्टर्ड डिलीवरी पार्टनर्स की सेवाओं पर GST 5% करने को भी मंजूरी मिली है।
read more at Newsbytesapp
BJP ने पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी लगा रखी है: कांग्रेस
short by Shikha Tomar / on Thursday, 8 October, 2026
यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्रपाल गौतम ने कहा है, "आज बीजेपी ने पूरे देश में अघोषित आपातकाल लागू कर दिया है। अखबार में खबर छपी है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के लिए कम-से-कम 10-दिन पहले आवेदन देना होगा।" उन्होंने कहा, "क्या मौलिक अधिकारों के प्रयोग के लिए...10 दिन पहले अनुमति लेनी पड़ेगी? संविधान हमें शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करने का अधिकार देता है।"
read more at X
अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादन पर लगाम लगाने के लिए भारत-अमेरिका समेत 14 देश हुए एकजुट
short by / on Thursday, 8 October, 2026
भारत समेत 14-देशों ने वाशिंगटन में ओईसीडी बैठक के दौरान एक संयुक्त बयान जारी कर अत्यधिक औद्योगिक उत्पादन पर समन्वित वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया। बयान में गैर-बाजार नीतियों को समाप्त करने की मांग की गई है। बयान पर अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, पोलैंड, तुर्किये, ब्रिटेन और अमेरिका ने हस्ताक्षर किए।
read more at Inshorts
स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हासिल करवाई गई आजादी छिनी, मतदान का अधिकार भी छीना गया: खरगे
short by / on Thursday, 8 October, 2026
इंडिया गठबंधन के सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा हासिल की गई आजादी हमसे छीनी जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मतदान का अधिकार भी हमसे छीन लिया जा रहा है।
read more at Inshorts
ज्ञानेश कुमार विवाद के बीच SIR के सपोर्ट में उतरे 42 पूर्व जज, लिख डाला ओपन लेटर
short by / on Thursday, 8 October, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच 42 रिटायर्ड जजों के ग्रुप ने ओपन लेटर लिखकर चुनाव आयोग को कमज़ोर करने की कोशिश के खिलाफ चेताया है। पूर्व जजों ने SIR प्रोसेस का सपोर्ट किया है और कहा कि पिछला SIR दशकों पहले हुआ था लेकिन तब किसी ने भी सवाल नहीं उठाए थे।
read more at Livehindustan
राष्ट्रपति से मिलने के लिए 'इंडिया' गठबंधन ने मांगा समय, जवाब का इंतजार: केसी वेणुगोपाल
short by / on Thursday, 8 October, 2026
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा लेकिन अभी तक राष्ट्रपति भवन से कोई जवाब नहीं मिला है। वेणुगोपाल ने कहा कि पहला अनुरोध 2-अक्टूबर को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि 5-अक्टूबर को नेताओं के नाम के साथ दोबारा अनुरोध भेजा गया।
read more at Inshorts
Load More