Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Travel News

नमो भारत ट्रेन के लिए लॉन्च हुआ 'ट्रिप पास', बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म
short by / on Wednesday, 30 September, 2026
नमो भारत ट्रेन से रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए NCRTC ने ट्रिप पास की सुविधा शुरू की है। यात्री एनसीएमसी कार्ड पर एक से 40 यात्राओं तक का पास ले सकेंगे और इसकी वैधता 15 से 90 दिन होगी। यात्रियों को स्टैंडर्ड व प्रीमियम दोनों ही कोचों में सुविधा मिलेगी और बार-बार टिकट खरीदने/रिचार्ज कराने से राहत मिलेगी।
read more at Livehindustan
ऑस्ट्रेलियाई ने भारत को लेकर पश्चिमी देशों को पढ़ाया पाठ, कहा- हर राज्य की अलग पहचान
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 30 September, 2026
ऑस्ट्रेलियाई यात्री लुईस पुलमैन ने भारत की विविधता की तारीफ करते हुए कहा है कि पश्चिमी देशों में भारत को एक ही नज़रिए से देखा जाता है जबकि हर राज्य की अलग पहचान है। उन्होंने राजस्थान में ऊंट की सवारी, हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग और हिमालय की यात्रा का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब/राजस्थान/हिमाचल एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं।
read more at Hindustan Times
भारी बारिश से 15000 चारधाम यात्री फंसे; केदारनाथ-हेमकुंड यात्रा थमी
short by / on Monday, 28 September, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा रोक दी गई है। 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है। केदारनाथ से 1200 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया, जबकि 6 हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
read more at Livehindustan
वाराणसी में देश के पहले रोपवे का काम कितना हुआ पूरा? जानें कितना लगेगा किराया
short by / on Sunday, 27 September, 2026
वाराणसी में ₹815 करोड़ की लागत से बना देश का पहला अर्बन रोपवे का काम लगभग 95% पूरा हो चुका है। इसके बनने से कैंट से गोदौलिया तक के बीच 4 किलोमीटर का सफर 15 मिनट में पूरा हो जाएगा। यात्रा को किफायती बनाने के लिए अधिकतम किराया ₹50 होगा। इसके नवंबर में उद्घाटन होने की संभावना है।
read more at Timesnowhindi
मिस्र में घूमना हो जाएगा महंगा, 2027 से बढ़ रहा है सिंगल एंट्री वीज़ा का चार्ज
short by / on Sunday, 27 September, 2026
मिस्र ट्रैवल एजेंट्स असोसिएशन के सर्कुलर के मुताबिक, मिस्र का सिंगल एंट्री वीज़ा 1 जनवरी 2027 से $30 (करीब ₹2875) से बढ़कर $33 (करीब ₹3162) हो जाएगा। काहिरा एयरपोर्ट पर डिजिटल वीज़ा ऑन अराइवल की कुल लागत $39 (लगभग ₹3737) होगी जिसमें $6 सेवा शुल्क शामिल है। मिस्र कैबिनेट ने 13 अगस्त 2026 को 10% वृद्धि को मंज़ूरी दी थी।
read more at Tv9hindi
स्पाइसजेट ने की 22 स्पेशल उड़ानों की घोषणा, कोलकाता- बागडोगरा के लिए डायरेक्ट कनेक्टिविटी
short by / on Sunday, 27 September, 2026
दुर्गा पूजा को देखते हुए स्पाइसजेट ने त्योहारों के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 10 अक्टूबर से 22 स्पेशल उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इन अतिरिक्त सेवाओं से कोलकाता और बागडोगरा के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं, ये उड़ानें इन जगहों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और दूसरे शहरों से जोड़ेंगी।
read more at Newsbytesapp
उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण 2 दिनों के लिए स्थगित की गई चारधाम यात्रा
short by / on Saturday, 26 September, 2026
उत्तराखंड में खराब मौसम और भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनज़र चारधाम यात्रा को 2 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार दोपहर से रविवार तक यात्रा स्थगित की गई है। मौसम विभाग ने 5 ज़िलों में रेड अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल मंडलायुक्त ने ज़िलाधिकारियों को सुरक्षा इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
read more at Tv9hindi
दशहरा-दिवाली पर रेलवे चलाएगा 102 स्पेशल ट्रेन ट्रिप, 27 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग
short by / on Saturday, 26 September, 2026
दशहरा-दिवाली के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे 102 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन ट्रिप चलाएगा। इनमें मुंबई-चेन्नई के बीच 12, मुंबई-लातूर के बीच 26 और कोल्हापुर-कलाबुरागी के बीच 64 ट्रिप शामिल हैं। मुंबई-चेन्नई स्पेशल 14 अक्टूबर से 18 नवंबर, मुंबई-लातूर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर और कोल्हापुर-कलाबुरागी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक संचालित होगी।
read more at Zeebiz
बिहार से गुजरात तक चलेगी एक और ट्रेन, नई अमृत भारत को मिली मंज़ूरी
short by / on Friday, 25 September, 2026
रेलवे मंत्रालय ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंज़ूरी दी है। यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे से 130 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी। राजस्थान और यूपी के प्रमुख शहर भी इस रूट से जुड़ेंगे।
read more at Livehindustan
ज्यूरिख से दिल्ली की उड़ान से पहले शराब के नशे में मिला एअर इंडिया का पायलट, हुआ निलंबित
short by / on Friday, 25 September, 2026
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख हवाईअड्डे पर 6 सितंबर को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI-151 से पहले एअर इंडिया के फर्स्ट ऑफिसर का अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। निर्धारित सीमा से अधिक अल्कोहल पाए जाने पर उड़ान रद्द कर दी गई और पायलट को निलंबित कर वापस भारत भेज दिया गया। स्विस नियामकों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
read more at Newsbytesapp
Load More