Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
RR ने SRH को IPL 2026 से किया बाहर, फाइनल में जगह बनाने के लिए GT से होगी भिड़ंत
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 27 May, 2026
आरआर ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर में एसआरएच को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। मैच में आरआर ने 243 रन बनाए जबकि एसआरएच की टीम 196 रन बना पाई। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए आरआर की भिडंत शुक्रवार को न्यू चंडीगढ़ में जीटी से होगी। वहीं, आरसीबी पहले ही फाइनल में पहुंच गई है।
read more at ESPN Cricinfo
अब सिक्किम बना पूर्ण साक्षरता वाला राज्य
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 27 May, 2026
सिक्किम को पूर्ण साक्षरता वाला राज्य घोषित किया गया है। केंद्र की उल्लास पहल के तहत सिक्किम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने यह एलान किया। राष्ट्रपति ने इस उपलब्धि को शिक्षा के माध्यम से समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
read more at PTI
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL के एक सीज़न में सर्वाधिक छक्के जड़ने का बनाया रिकॉर्ड
short by Anuj / on Wednesday, 27 May, 2026
आरआर के 15-वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीज़न में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बुधवार को एलिमिनेटर में एसआरएच के खिलाफ 7-छक्के जड़ने के साथ ही इस सीज़न में अपने छक्कों की संख्या 60 कर ली। उन्होंने क्रिस गेल के एक आईपीएल सीज़न में 59 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ा है।
छत से गिरने के बाद फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता की हुई मौत
short by Anuj / on Wednesday, 27 May, 2026
बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का 66-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कथित तौर पर अकेले रहने वाले दत्ता को कोलकाता स्थित अपने घर की छत से गिरने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी चर्चित फिल्मों में 'भूतर भविष्यत', 'बोरुनबाबुर बोंधु' और नैशनल अवॉर्ड विजेता 'अपराजितो' शामिल है।
हथिनी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, जिम कॉर्बेट में दिखा दुर्लभ नज़ारा; वीडियो वायरल
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 27 May, 2026
जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क (उत्तराखंड) में एक हथिनी का अपने जुड़वां बच्चों के साथ का वीडियो वायरल हुआ है। IFS अधिकारी प्रवीण कसवां ने इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "हाथियों में जुड़वां बच्चे होना दुर्लभ है...एक साथ दो बच्चों का होना, जीवन-इतिहास और पॉपुलेशन डायनमिक्स की कहानी में एक असाधारण घटना बन जाता है।"
read more at X
Load More