राजस्थान में हाईवे के पास गोशाला में सेना के 2 हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
राजस्थान के डीडवाना में शुक्रवार को मेगा हाईवे पर स्थित एक गोशाला में सेना के 2 हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर सवार सैनिकों ने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई। करीब 1 घंटे बाद सैनिकों ने हेलीकॉप्टर में आई खराबी को दूर कर दोबारा उड़ान भर ली।
read more at X


