प. बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पूरे शीतकालीन सत्र से किया गया निलंबित
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पूरे शीतकालीन सत्र से निलंबित किया गया है। विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर शुभेंदु पर कार्रवाई की गई है। शुभेंदु ने सदन में एक प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान नारेबाज़ी की थी व उनके निलंबन का प्रस्ताव टीएमसी विधायक तापस रॉय ने पेश किया था।
read more at हिन्दुस्तान


