अश्विन ने शेयर की टी20 विश्व कप जर्सी में अपनी तस्वीर, शेयर किया बेटी का मेसेज
रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को टी20 विश्व कप जर्सी में अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें बैकग्राउंड में उनकी बेटी भी नज़र आ रही है। उन्होंने कैप्शन लिखा, "जब आपकी बेटी कहे- 'पापा, मैंने आपको इस जर्सी में पहले कभी नहीं देखा है'...तब आप उसे फोटो से बाहर नहीं रख सकते हैं।" अश्विन 2017 में अपना आखिरी टी20I मैच खेले थे।
read more at CricTracker हिंदी


