वंदे भारत ट्रेन के गेट सूरत स्टेशन पर अटकने के चलते 50 मिनट तक नहीं खुले, वीडियो आया सामने
सूरत रेलवे स्टेशन (गुजरात) पर सोमवार को अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वचालित दरवाज़े अटकने के चलते 50 मिनट तक नहीं खुले जिसके बाद ट्रेन 1 घंटे की देरी से मुंबई पहुंची। एक वीडियो में लोग ट्रेन से उतरने और उसमें चढ़ने के लिए इंतज़ार करते दिख रहे हैं। दरवाज़ों को टेक्निकल स्टाफ ने मैनुअल तरीके से खोला था।
read more at Times Now नवभारत


