Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल बाढ़ के मलबे में दबे पर्स में मिलीं नोटों की गड्डियां, बचावकर्मियों ने घर मालिक को लौटाईं

short by खुशी / on Friday, 4 September, 2026
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक घर में मलबा हटाकर देखने पर बचावकर्मियों को एक दबा हुआ लेडीज़ पर्स मिलता है जिसके अंदर नोटों की गड्डियां नज़र आईं। वीडियो में बचावकर्मी घर के एक सदस्य को पर्स से मिले रुपए थमाते नज़र आए।