Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

समझौते के कारण रद्द नहीं कर सकते यौन उत्पीड़न केस: राजस्थान HC का फैसला पलटते हुए SC

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 7 November, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट का एक फैसला पलटते हुए कहा है कि सिर्फ आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौते के आधार पर यौन उत्पीड़न के केस को रद्द नहीं किया जा सकता है। दरअसल, हाईकोर्ट ने 15-वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न केस में आरोपी की याचिका पर समझौते के आधार पर केस को रद्द कर दिया था।