250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर अमेरिका ने 250 साल के लिए दफनाया टाइम कैप्सूल, 2276 में खुलेगा
अमेरिका ने अपनी आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नैशनल हिस्टोरिकल पार्क में लगभग एक टन वज़नी टाइम कैप्सूल दफनाया है। इस वाटरप्रूफ कैप्सूल में सभी 50 राज्यों और सरकार की सभी शाखाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली करीब 200 वस्तुएं रखी गई हैं। इसे देश की 500वीं वर्षगांठ, 4 जुलाई 2276 को दोबारा खोला जाएगा।
read more at America250


