अरविंद केजरीवाल की राज्यसभा जाने की लगीं अटकलें; चर्चाओं के बीच 'आप' ने जारी किया बयान
लुधियाना पश्चिम सीट (पंजाब) के विधानसभा उप-चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद अटकलें लगीं कि 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। वहीं, इस खबर को 'आप' ने खारिज कर दिया है। 'आप' प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "उनकी डिमांड बहुत ज़्यादा है पर....केजरीवाल जी राज्यसभा नहीं जा रहे हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


