Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अब मुफ्त में नहीं मिलेगा Windows 10 का सिक्योरिटी सपोर्ट, अक्टूबर से भरने होंगे पैसे

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 17 September 2025
माइक्रोसॉफ्ट आधिकारिक तौर पर 14 अक्टूबर 2025 से विंडोज़ 10 को सपोर्ट नहीं करेगी। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स को मुफ्त में कोई नई सिक्योरिटी अपडेट, सॉफ्टवेयर अपग्रेड या टेक्निकल मदद नहीं मिलेगी। बकौल रिपोर्ट्स, यूज़र्स $30 में एक वर्ष के लिए अतिरिक्त सुरक्षा अपडेट प्राप्त कर सकते हैं जिससे कवरेज अक्टूबर 2026 तक बढ़ जाएगा।
read more at NewsBytes