'माफ करना मैं नहीं कर पाई' नोट छोड़कर 12वीं की छात्रा ने दिल्ली में इमारत से कूदकर की खुदकुशी
जामिया नगर (दिल्ली) में शुक्रवार को 12वीं की एक 17-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर बिल्डिंग से कूदकर खुदकुशी कर ली जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटनास्थल के पास मिले नोट में छात्रा ने 'मुझे माफ करना मैं नहीं कर पाई' लिखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जेई परीक्षा क्लियर नहीं होने के बाद से छात्रा उदास रहती थी।
read more at इंडिया टीवी


