मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को मिला $2.9 बिलियन का लोन, 55 बैंकों ने मिलकर दिया
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने ग्लोबल बैंकिंग डील के तहत $2.9 बिलियन का लोन लिया है। यह एक साल से अधिक समय में किसी भारतीय कंपनी द्वारा जुटाया गया सबसे बड़ा ऑफशोर लोन है। बकौल रिपोर्ट, इस सौदे में लगभग 55 बैंकों ने भाग लिया। गौरतलब है कि रिलायंस लगातार अपने अलग-अलग व्यवसायों में निवेश बढ़ा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


