Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किसानों को मध्य प्रदेश में खुदाई के दौरान खेत में मिला ₹80 लाख से अधिक का हीरा

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 6 August, 2024
मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में मंगलवार को 4 किसानों को खुदाई के दौरान 16.10 कैरेट का जेम क्वॉलिटी का बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत ₹80 लाख से अधिक बताई जा रही है। चारों किसानों में से एक दिलीप मिस्त्री ने 5 महीने पहले ही अपनी निजी कृषि भूमि में हीरा खदान का पट्टा बनवाया था।