राजस्थान के MP के काफिले की कार में लगी आग, बाल-बाल बचे; वीडियो आया सामने
राजस्थान के बीजेपी सांसद लुम्बाराम चौधरी के काफिले में शामिल एक कार में नासिक-मुंबई हाईवे पर आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वाशिम से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, जलने की गंध आने पर ड्राइवर ने गाड़ी सड़क किनारे रोकी और गाड़ी रोकते ही उसमें अचानक आग लग गई जिससे वह पूरी तरह जल गई।
read more at Inshorts


