छूट गई पढ़ाई, ₹110 दिहाड़ी पर काम किया; कौन हैं झोउ कुनफेई जो बनीं चीन की सबसे अमीर महिला?
चीन की 56 वर्षीय झोउ कुनफेई कभी फैक्ट्री में $1.20 (करीब ₹110) दिहाड़ी पर काम करती थीं। किशोरावस्था में पढ़ाई छोड़ने वाली झोउ आज ¥127 बिलियन (₹1.8 लाख करोड़) की संपत्ति के साथ चीन की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। वह ग्लास निर्माता कंपनी लेंस टेक्नोलॉजी की संस्थापक हैं जो एप्पल के आईफोन के लिए स्क्रीन ग्लास बनाती है।
read more at News18 हिंदी


