9वीं-10वीं में होंगे विज्ञान व Sst के 2 पेपर, एक आसान तो दूसरा कठिन; क्या है CBSE का प्लान?
सीबीएसई नई शिक्षा नीति के तहत कई बदलाव करने जा रहा है जिसके अनुसार आगामी वर्षों में 9वीं-10वीं में सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के 2 तरह के (स्टैंडर्ड और एडवांस्ड) पेपर होंगे। छात्रों के पास किसी एक पेपर को चुनने का विकल्प होगा। स्टैंडर्ड पेपर सामान्य होगा जबकि एडवांस्ड पेपर के लिए विषय के थोड़े गहरे ज्ञान की ज़रूरत होगी।


