Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे शशि थरूर, 'हाइड्रोलिक स्प्रेडर' की मदद से निकाला गया बाहर

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 18 July, 2026
कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार शाम केरल के एक होटल की लिफ्ट में करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। पहले लोहे की रॉड से लिफ्ट खोलने की कोशिश हुई लेकिन सफलता न मिलने पर अग्निशमन कर्मियों को बुलाया गया जिन्होंने 'हाइड्रोलिक स्प्रेडर' की मदद से लिफ्ट का दरवाज़ा खोला। इसके बाद थरूर मुस्कुराते हुए बाहर निकले और सबको शुक्रिया कहा।