प्रयागराज में बाढ़ की डराने वाली तस्वीर, सीने तक भरे पानी में नवजात को उठाकर चलता दिखा शख्स
प्रयागराज (यूपी) में आई बाढ़ के बीच वहां का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक शख्स सीने तक भरे पानी में अपने नवजात बच्चे को उठाकर चलता दिख रहा है। वीडियो में उसके साथ उसकी पत्नी भी पानी में चलती दिख रही है। वीडियो छोटा बघाड़ा इलाके का बताया जा रहा है जहां जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है।
read more at X


