IPL नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय बने अर्शदीप, PBKS ने RTM के ज़रिए ₹18 करोड़ में खरीदा
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की सबसे पहली बोली में पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच (आरटीएम) के ज़रिए ₹18 करोड़ में खरीद लिया है। 25 वर्षीय अर्शदीप सिंह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय बन गए हैं। अर्शदीप ने 149 टी20 मैचों में 22.14 के औसत से 199 विकेट लिए हैं।
read more at IPLT20


