यूपी के अलीगढ़ में मीट फैक्ट्री में हुआ अमोनिया गैस का रिसाव, महिलाओं समेत 7 मज़दूर बेहोश
अलीगढ़ (यूपी) की एक मीट फैक्ट्री में रविवार शाम कथित तौर पर अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिस कारण महिलाओं समेत 7 मज़दूर बेहोश हो गए। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस रिसाव से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
read more at ABP न्यूूज़


