उद्धव ठाकरे ने नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मुलाकात
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को नागपुर स्थित विधान भवन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात फडणवीस के कक्ष में हुई और इस दौरान उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे व पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है।
read more at लेटेस्टली


