रेप-हत्या केस के आरोपी की कस्टोडियल डेथ केस में हिमाचल में पूर्व IG समेत 8 पुलिसकर्मी दोषी करार
शिमला (हिमाचल प्रदेश) में 2017 में एक स्कूली छात्रा के रेप-हत्या केस में एक आरोपी की कस्टडी में मौत के मामले में चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत ने तत्कालीन आईजी ज़हूर ज़ैदी समेत 8 पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। जांच में कस्टडी में पिटाई से आरोपी की मौत की पुष्टि हुई थी। दोषियों की सज़ा का एलान 27-जनवरी को होगा।
read more at इंडिया टीवी


