हम हाई प्रोफाइल लोग हैं पर कार्रवाई हम पर भी होनी चाहिए: अल्लू की गिरफ्तारी पर कंगना
'पुष्पा 2' के प्रीमियर में हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में ऐक्टर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद व ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा है, "उनकी बड़ी समर्थक हूं लेकिन यह...लोगों के लिए उदाहरण है।" उन्होंने कहा, "हम हाई प्रोफाइल लोग हैं, इसका यह मतलब नहीं कि हम पर कोई कार्रवाई नहीं होगी...जीवन अनमोल है।"
read more at हिन्दुस्तान


