यमन में हूती विद्रोहियों ने किया अब तक का बड़ा हमला, 53 सैनिकों की हुई मौत
हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सेना के शिविर पर हमला किया जिसमें कम-से-कम 53 सैनिकों की मौत हो गई। AP के मुताबिक, हाल में बढ़े संघर्ष के दौरान यह सबसे घातक हमलों में से एक है। यमन की सेना के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हूतियों ने पुलिस-सुरक्षाबलों के प्रशिक्षण केंद्र पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
read more at Abplive


