पालघर में तेंदुए के हमले में बुज़ुर्ग महिला की मौत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
पुलिस ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के पालघर ज़िले में तेंदुए के हमले में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम दहानू वन मंडल के तहत आने वाले मातेगांव गांव में हुई। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर तेंदुए को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
read more at Inshorts


