यूपी में अस्पताल संचालक को अगवा करने के बाद मांगे गए ₹1 करोड़, पुलिस ने 15 घंटे में छुड़ाया
गोरखपुर (यूपी) में शुक्रवार सुबह एयरफोर्स से रिटायर्ड कर्मचारी और आयुष्मान हॉस्पिटल के संचालक अशोक जायसवाल का अपहरण कर लिया गया और बदमाशों ने फोन पर अशोक जायसवाल की पत्नी से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने 15 घंटे के अंदर अशोक जायसवाल को सुरक्षित बचा लिया और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
read more at हिन्दुस्तान


