ट्रंप ने अपने मीमकॉइन से कैसे कमाए ₹6,000 करोड़, जबकि समर्थकों के डूबे 6 गुना ज्यादा पैसे?
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने मीमकॉइन $TRUMP से $636-मिलियन (करीब ₹6,000 करोड़) की कमाई की, जबकि इसमें निवेश करने वाले उनके 10-लाख समर्थकों को $3.81-बिलियन (करीब ₹36,200-करोड़) का नुकसान हुआ। बकौल रिपोर्ट, ट्रंप को हर बार टोकन की खरीद-बिक्री पर रिटर्न मिलता था और उन्होंने कई बार अपने समर्थकों को इसमें ट्रेडिंग के लिए प्रोत्साहित किया।
read more at moneycontrol


