'मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी' में जेआरडी टाटा के रोल में नज़र आएंगे नसीरुद्दीन शाह
ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह वेब सीरीज़ 'मेड इन इंडिया- अ टाइटन स्टोरी' में भारतीय उद्योगपति जेआरडी टाटा के रोल में नज़र आएंगे। शो के निर्माताओं ने जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के अवसर पर वेब सीरीज़ का पहला पोस्टर जारी किया है। इस सीरीज़ में ऐक्टर जिम सर्भ टाइटन वॉच कंपनी के शुरुआती फाउंडर जेरेक्सेस देसाई की भूमिका निभा रहे हैं।
read more at Bollywood Hungama


