पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में होगा पैन-इंडिया फिल्म का मुहूर्त, टाइटल का भी होगा एलान
साउथ अभिनेता अर्जुन सरजा अपनी नई पैन-इंडिया देशभक्ति फिल्म की शुरुआत 27 नवंबर को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा के साथ करेंगे। वह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ इसका निर्देशन भी करेंगे। फिल्म की पटकथा सेना के रिटायर्ड अधिकारी मेजर विजय भार्गवन ने लिखी है। फिल्म का आधिकारिक टाइटल भी समारोह में घोषित किया जाएगा।
read more at Tv9hindi


